मां नयना देवी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान सुन्दरकाण्ड करते हुए भक्त जन


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे हैं।। साथ ही कमेटी के सदस्यों के साथ महिलाओं ने भी सुंदरकांड का गायन किया। महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठानों का श्रीगणेश महा सप्तमी पूजा से हुआ। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक पुष्पांजलि हुई।जबकि दोपहर में सुंदरकांड पाठ किया गया।

जिसमें आयुष भंडारी,गौरव जोशी ,कार्तिक भट्ट, सुमन साह, हेमा नेगी, मंजू रौतेला, रश्मी राणा , मीनू बुधलाकोटी,मंजू पांडे,तृप्तिगुहा मजुमदार, नीमा भंडारी, अनीता साह, मुन्नी पाण्डे, कुसुमलता, चित्रा शर्मा ,मोमिता मजुमदार शामिल रही।

बंगाल से पहुंचे सुभ चक्रवती द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा,भास्कर बिष्ट ,विकाश वर्मा ,अमन महाजन ,यश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सरोवर नगरी में धूम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now