बाडिया का बालाजी मंदिर में शिव-नंदी का रुद्राभिषेक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गौ भक्तों ने गौ सेवा व समाज सेवा का संकल्प लिया।
भीलवाड़ा। मेवाड़ के कद्दावर नेता, जहाजपुर के पूर्व विधायक एवं राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व राज्यमंत्री धर्मवीर धीरज गुर्जर के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को कोटड़ी क्षेत्र स्थित बाडिया का बालाजी मंदिर आस्था का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर भगवान शिव एवं नंदी महाराज का वैदिक विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया।
रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। धार्मिक अनुष्ठान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गौ भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र, गौ माता और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।
वैदिक विधि से हुआ शिव-नंदी का रुद्राभिषेक
कार्यक्रम में पंडित मोहित वैष्णव के सानिध्य में भगवान शिव एवं नंदी महाराज का रुद्राभिषेक कराया गया। इसके बाद विशेष धार्मिक पाठ एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्मवीर धीरज गुर्जर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनकल्याणकारी जीवन की मंगलकामना की।
गौ सेवा और राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प
धार्मिक आयोजन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गौ भक्तों ने गौ सेवा, राष्ट्र सेवा और समाज में सद्भाव बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा और गौ संरक्षण के विषय पर भी विशेष जोर दिया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता और गौ भक्त रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नरपत सिंह शक्तावत, महेंद्र टेलर, ओम सोनी, बलवंत भट्ट, दीपक टेलर, दिलीप सिंह (भगवानपुरा), सम्पत सुथार, राधेश्याम मूंदड़ा, भेरू सेन, जगदीश भोपाजी, शेखर आचार्य सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गौ भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और राष्ट्र, समाज एवं गौ माता के कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।