प्रयागराज। बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। महाकुंभ में उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर तक का सफर करने वाली करण-अर्जुन फेम एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी पर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का नाम भी जुड़ गया है। पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी दी गई है। जिसपर धीरेंद्र शास्त्री ने आपत्ति जताई है। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि ऐसे किसी को संत या फिर महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है।
धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि महामंडलेश्वर की पदवी उसे दी जानी चाहिए जिसके अंदर संत या फिर साध्वी बनने का भाव हो। उन्होंने कहा कि हम खुद अभी तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि ये इतना आसान नहीं है। सिर्फ धीरेंद्र शास्त्री ही नहीं बल्कि स्वामी रामदेव ने भी ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने पर आपत्ति जाहिर की है।
पिछले शुक्रवार को पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गृहस्थ जीवन त्यागकर संन्यास की घोषणा कर दी और इसके बाद उनको किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।