महावीर जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर लगाया जावेगा
ग्रुप का 18वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह 22 मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा
गंगापुर सिटी। प्रथम जैन तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की जन्म जयंती से वर्तमान शासन नायक महावीर भगवान की जन्म जयंती तक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के तत्वाधान में धर्म यात्रा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
ग्रुप के नव मनोनीत अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या सचिव महेश जैन ने बताया कि धर्म यात्रा कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में भगवान आदिनाथ एवं जैन धर्म से संबंधित प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिनालयो में भजन संध्या णमोकार पाठ भक्तांबर दीप अर्चना चालीसा पाठ आदि का आयोजन किया जाएगा एवं घर-घर मंगलाचार कार्यक्रम के तहत ग्रुप सदस्य परिवार जनों के निवास पर णमोकार महामंत्र का आयोजन किया जाएगा।
ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुमेर जैन सोनी एवं रीजन उपाध्यक्ष विमल गोधा ने बताया कि 22 मार्च रविवार को दिगंबर जैन मंदिर नसियां जी में ग्रुप का 18वां स्थापना दिवस समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय एवं रीजन पदाधिकारीयों की गरीमा मय उपस्थिति मैं आयोजित किया जाएगा। ग्रुप के रीजन सहायक सचिव डॉ मनोज जैन एवं ने वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन ने बताया कि भगवान महावीर जयंती के अवसर पर दिनांक 29 मार्च रविवार को वर्धमान हॉस्पिटल में चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । इसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। उल्लेखनीय की 12 मार्च आदिनाथ जयंती से 30 मार्च महावीर जयंती तक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यक्रमों के लिए संयोजक समितियां गठित कर दी गई है।
इसी प्रकार 30 मार्च को जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल शोभायात्रा एवं सभी कार्यक्रमों में ग्रुप की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।