दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवकार भीलवाड़ा ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश


तीन दिवसीय पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण के साथ समाप्त, निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

भीलवाड़ा। दिगम्बर जैन समाज की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सबसे क्रियाशील संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की भीलवाड़ा शाखा नवकार के सदस्यों द्वारा आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के संदेशों को सार्वजनिक रूप से जन जन तक पहुंचाने के लिए फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत इस धरती पर पर्यावरण की रक्षा हेतु स्मृति वन एवं जमना विहार जैन मंदिर पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर ग्रुप सदस्यो द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई तथा सूचना केंद्र पर पेड़ लगाने हेतु जन जागरण अभियान चलाया। आज पूरे देश में फेडरेशन के 360 ग्रुपो द्वारा एक साथ पौधारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जोनल सचिव और मुख्य संरक्षक नवकार ग्रुप प्रवीण-सपना चैधरी, फेडरेशन सदस्य व संस्थापक नवकार ग्रुप आशीष-अनीता सेठी, नवकार ग्रूप के अध्यक्ष संजय-नीता बड़जात्या, सचिव राजेंद्र-पायल बगडा, उपाध्यक्ष संजय-समिता छाबड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश-नीता बगड़ा की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकुमार बड़जात्या, राजेश मित्तल, दिलीप पाटनी, अखिल सोगानी, कमलेश काशलीवाल, अरिहंत शाह, तरुण जैन सहित 50 से अधिक पुरुष व महिला सदस्यों का सहयोग रहा।


यह भी पढ़ें :  आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं उप निदेशक ने किया शल्य चिकित्सा शिविर का निरीक्षण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now