शीतल जल से रेल यात्रियों की कर रहे हैं सेवा
गंगापुर सिटी, 18 मई। पंकज शर्मा। गर्मी के मौसम में जहां आम आदमी अपने घरों से बाहर निकालना पसंद नहीं करते हैं वही गंगापुर सिटी में दर्जनों समाजसेवी ऐसे भी हैं जो गर्मी की परवाह नहीं करते हुए रेलवे स्टेशन पर आकर भीषण गर्मी में रेल यात्रा कर रहे हैं रेल यात्रियों के लिए उनकी सीटों पर ही बड़े उत्साह के साथ शीतल जल उपलब्ध करवा रहे हैं।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान मैं रेलवे स्टेशन पर लगातार 15 वर्षों से रेल यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा का आयोजन किया जाता रहा है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं इस जल सेवा के संस्थापक सदस्य नरेंद्र जैन नृपत्या बताते हैं की शुरुआत में जल सेवा बहुत ही संक्षिप्त थी लेकिन आज आज जल सेवा के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है एक दर्जन के लगभग वाटर ट्रॉली है जिनके माध्यम से शीतल जल यात्री गाड़ी की हर डिब्बे तक पहुंचाया जाता है हर ट्रॉली पर चार से पांच जल सेवक रहते हैं जो की रेल यात्रियों को जल पिलवाते भी है एवं उनके बोतल थरमस आदि में भी शीतल जल भर देते हैं उल्लेखनीय है कि यात्री गाड़ियों में भारी भीड़ के कारण प्लेटफार्म पर उतरकर पेयजल देना बड़ा कठिन कार्य होता है इसलिए कार्यकर्ताओं की कोशिश होती है कि खिड़कियों के माध्यम से उनकी सीटों पर जल उपलब्ध करा दिया जाए ग्रुप के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन बताते हैं कि संध्या के समय में यात्री गाड़ियों का आवागमन ज्यादा रहता है।शाम को 6:00 बजे से रात के 9:30 बजे तक लगभग 50 कार्यकर्ता जिनमें महिलाएं पुरुष बच्चे शामिल है आकर जलसेवा मेअपना सहयोग देते हैं।
रेलवे की तरफ से बीच में भरपूर सेवा मिलता है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सदस्य परिवारों के अलावा शहर के समाज सेवी भी इस जल सेवा से जुड़े हुए हैं और वह भी अपना तन मन धन से सहयोग करते हैं और अपने व्यस्ततम समय से कुछ समय जल सेवा मे जरूर व्यतीत करते हैं।
उल्लेखनीय की रेलवे प्रशासन ने भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर कोटा मंडल के लगभग डेढ दर्जन स्टेशनों पर सामाजिक संगठनों सामाजिक कार्यकर्ताओं स्काउट आदि के लिए रेल यात्री यो को जल सेवा हेतु अनुमति दी हुई है। जल सेवा के दौरान रेल प्रशासन का पूरा सहयोग रहता है।
समाज सेवा में रुचि रखने वाले लोगों का कहना है कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का जल सेवा प्रकल्प समाज सेवा के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करता है जहां आकर सभी बहुत सेवा भाव से रेल यात्रियों की सेवा करते हैं।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।