दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की अनूठी पहल


भीषण गर्मी में रेल यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा का किया आगाज

गंगापुर सिटी 6 मई। पंकज शर्मा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के तत्वाधान में आज रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा का विधिवत उद्घाटन वर्धमान हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर मनोज जैन द्वारा रेल यात्रियों को शरबत पिलाकर किया गया।

उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के रीजन उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या, रेलवे के वरिष्ठ सहायक मंडल इंजीनियर अनिल कुमार जैन, प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष दीपक नरूका विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मनोज जैन  ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत शुभ दिन है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रेल यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा का आयोजन कर रहा है। रेल यात्रियों का भीषणगर्मी में जल पिलवाकर उनका गलातर करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। डॉक्टर जैन ने इस अवसर पर कहां की बीती रात को भारतीय नौसेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी ठिकानों पर जोरदार हमला किया गया और पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना का बदला लिया गया। हम इस अवसर पर भारतीय सेवा को और हमारे बहादुर सैनिकों को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। ग्रुप के रीजन उपाध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी द्वारा लगातार 14 वर्षों से रेलवे स्टेशनों पर निशुल्क जल सेवा का आयोजन किया जा रहा है। भारत में वर्तमान में लगभग 375 सोशल ग्रुप की शाखाएं कार्य कर रही है। उन सब में यह जलसेवा कार्य सबसे अनूठा है। इसके लिए गंगापुर सिटी ग्रुप को कई बार राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें :  अठारह गांव आंतरी क्षेत्र के गजनंद जाट अध्यक्ष
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की अनूठी पहल

विशिष्ट अतिथि रेलवे के सहायक वरिष्ठ सहायक मंडल इंजीनियर अनिल जैन ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए रेलवे ने सभी स्टेशनों पर सामाजिक संगठनों को रेल यात्रिओं को शीतल जल उपलब्ध कराने की अनुमति दी है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप कई वर्षों से यहां रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए शीतल जल उपलब्ध करा रहा है। रेलवे की तरफ से हम पूरी तरह से सहयोग करेंगे। इस अवसर पर ग्रुप संयोजक विमल कुमार जैन व  सोशल ग्रुप के अध्यक्ष के के जैन ने कहां की रेलवे प्लेटफार्म नंबर एक पर सभी गाड़ियों पर हम रेल यात्रियों के लिए उनकी सीट पर ही शीतल जल उपलब्ध करा पाए यह हमारी कोशिश रहेगी। जल सेवा के उद्घाटन अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल वरिष्ठ पदाधिकारी देवेंद्र जैन पांड्या स्काउट लीडर चौखे लाल वर्मा, रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी अशोक मीणा, प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष दीपक नरूका, मदन मोहन गोयल, दीपक गोयल, ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य रमेश जैन, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, सोशल ग्रुप के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन पांड्या, मंगल जैन, योगेंद्र जैन राजेश गंगवाल, अभिनव जै,न विद्या जैन, भावना जैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now