दो दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव
कुशलगढ़| दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष जयंतीलाल सेठ एवं मंत्री हसमुखलाल सेठ ने बताया कि आज प्रातः पंचामृत अभिषेक ,नित्य नियम पूजन एवं अन्य अनुष्ठान किए गए तत्पश्चात प्रातः 9 बजे निर्वाण लाडू की धार्मिक क्रिया सम्पन्न की गई।निवार्ण लाडू का लाभ प्रद्युम्न कुमार बालाबैन दाहोद निवासी ने लिया , मुख्य मंदिर पर ध्वजा का लाभ शरद कुमार हेमंत जुआ , कांडला निवासी ने लिया और सायं कालीन आरती पंकज जयंतीलाल सेठ परिवार कुशलगढ़ ने ली। इस पावन अवसर पर स्वामी वात्सल्य का लाभ पंचोली नगिनलाल नाजुक देवी राजकुमार जितेंद्र पंचोली परिवार कुशलगढ़ की ओर से लिया गया। कांच मंदिर पर ध्वजा एवं निर्वाण लाडू का लाभ सचिन कुमार सुमित कुमार हसमुख लाल सेठ परिवार ने लिया। खड़गासन पार्श्वनाथ पर निर्वाण लाडू का लाभ प्रवीण दोषी कलिंजरा परिवार और नए मंदिर में निर्वाण लाडू का लाभ पोपटलाल जैन परिवार और ध्वजा का लाभ पंकज जयंतीलाल सेठ परिवार ने लिया। प्रातःकालीन आरती का लाभ प्रतीक कटु परिवार ने लिया। दोपहर में पांडुशिला पर श्री जी अभिषेक का आयोजन किया गया। शाम को मंदिर के शिखरों पर ध्वजा चढ़ाई गई और मूलनायक भगवान की आरती उतारी गई ।