दिलीप शर्मा राष्ट्रीय रक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष नियुक्त
सवाई माधोपुर 1 जनवरी। देश के बड़े गैर राजनीतिक संगठन, राष्ट्रीय रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में दिलीप शर्मा को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय रक्षा संगठन के महासचिव अलौकिक शर्मा ने दिलीप शर्मा के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अनुमोदित किया।
राष्ट्रीय रक्षा संगठन के मंत्री अलौकिक शर्मा ने बताया के विमलेश पाराशर के देहांत के बाद सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष का पद पर अस्थाई रूप से दिलीप शर्मा ही देख रहे थे। अब नव वर्ष के दिन उनको विधिवत सवाई माधोपुर के राष्ट्रीय रक्षा संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिलीप शर्मा के राष्ट्रीय रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और गैर राजनीतिक संगठन के रूप में लोगों की सेवा हो सकेगी। राष्ट्रीय रक्षा संगठन सामाजिक क्षेत्र में लोगों के हित में ब्लड डोनेशन, निशुल्क नेत्र, जांच, स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। दिलीप शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने पर संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।