सयुंक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के 30 वीं बार दिनेश गुरुरानीअध्यक्ष बने


दूसरी बार महामंत्री बने कंचन चंदोला

नैनीताल | सरोवर नगरी नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के चुनाव सम्पन्न हुए ।जिसमें दिनेश गुरुरानी को 30 वी बार निर्विरोध महासंघ का अध्यक्ष चुना गया।यह उत्तराखण्ड़ का एक रिकॉर्ड रहा होगा जहां निरंतर महासंघ का अध्यक्ष 30वीं बार चुना गया।  इस मौके पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया यहां बता देंश्री गुरुरानी 30 साल से लगातार कर्मचारियों की लड़ाई को लड़ते हुए आ रहे।
उन्होंने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों की लड़ाई को हमेशा लड़ने की बात कही।
इसी क्रम में कंचन चंदोला महामंत्री दूसरी बार निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने भी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जी जान से कार्य करने की बात कही।
सयुंक्त कर्मचारी महासंघ चुनाव में बरिष्ठउपाध्यक्ष रमेश कपकोटी, गौतम कुमार पीतांबर दुमका चुने गए। इसी क्रम में उपाध्यक्ष विक्रम शाह, रमेश चंद्र पंत, मंजुल सनवाल संतोष पन्त महिला में कुमारी गंगोत्री अंजनी गुप्ता चुना गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष में तारा दत्त भट बनाये गए। इनके अलावा रवि शाह संतोष बिष्ट ललित शाह धर्मानंद जोशी अमर शाह श्रीमती शीला शाह गणेश चन्याल कमला धनी कैलाश आर्य भी पदाधिकारी नियुक्त किए गए इसके अलावा दीपक पांडे को उपाध्यक्ष व मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया। यहाँ बता दें
विगत कई दिनों से सयुंक्त कर्मचारी महासंघ अपनी जायज मांगो को पूरा करने के लिए तमाम जिलों में क्षेत्रों में पौधरोपण कार्य कर रहा है सरकार से लेकर प्रशासन तक पौधे दिये जा रहे हैं। महामंत्री कंचन चंदोला का कहना है कर्मचारी अभी शांति पूर्वक पौधा लगाकर अपनी मांग को मनवाने के लिए सरकार व प्रशासन को चेता रहे हैं। अगर मांगे पूरी नही हुई तो कर्मचारी किसी भी हद को पार करने के लिए तत्पर रहेंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now