महानिदेशक जेल ने केंद्रीय कारागार नैनी का किया औचक निरीक्षण


महानिदेशक जेल ने केंद्रीय कारागार नैनी का किया औचक निरीक्षण

संबंधित को लगाई फटकार 10 दिनों में जिला कारागार की व्यवस्था करें दुरुस्त

प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। महानिदेशक जेल एसएस सावंत ने केंद्रीय कारागार नैनी का औचक निरीक्षण किया। बैरकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। बैरकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कंट्रोलरूम में बैठकर देखी। बंदियों को मिलने वाले भोजन के विषय में भी पूछताछ की। केंद्रीय कारागार और जिला जेल के बीच बने आवास परिसर का निरीक्षण किया। वहां रहने वाले लोगों से पूछताछ की। तत्पश्चात निर्माणाधीन जिला जेल का निरीक्षण किया। कार्य में शिथिलता बरतने के चलते निर्माण निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्हें 10 दिनों के अंदर बकाया कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।


यह भी पढ़ें :  राजा कमलाकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को प्रबंध तंत्र ने किया निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now