सीवरेज लाइन लीकेज से घरों में आ रहा गंदा पानी


सवाई माधोपुर 5 जुलाई।बजरिया स्थित केशव नगर में काफी समय से सीवरेज लाइन लीकेज होने की वजह से घरों में गंदे पानी की समस्या व्याप्त है।
स्थानीय निवासियो ने बताया कि पिछले दो दिन से लगातार बारिश के कारण सीवरेज के चेंबर लीकेज होने के कारण सीवरेज का पानी सड़कों पर फैल रहा है जिससे कॉलोनी में गंदगी और बीमारी फैल रही है। पूर्व में भी विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवाया गया है। लेकिन कोई उचित व्यवस्था विभाग और ठेकेदार द्वारा नहीं की गई। जिससे अब नलों में भी गंदा पानी आ रहा है। बीमारियां फैल रही है।
कुछ ऐसे ही हालात आलनपुर में देखे जा सकते हैं। आलनपुर में तेली मोहल्ला, रघुनाथजी के मन्दिर के पास मुख्य सड़क पर सीवरेज चेम्बर से गंदा पानी फैल रहा है। जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गंन्दगी से भरे पानी में होकर ही आना जा पड़ता है। वहीं घरों में रहने वाले बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को बीमारियों ने घेर रखा है।
क्षेत्र के लोगों ने सीवरेज चेम्बर की सफाई कराकर गन्दे पानी को सड़कों पर फैलने से रोकने की मांग की है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now