गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। शहर का सबसे व्यस्ततम देवी स्टोर चौराहा विधायक रामकेश मीणा के निवास के सामने नाले की सफाई नहीं होने के चलते नाला कीचड़ और कचरे से भरकर ओवरफ्लो होने से आम रास्ते पर ही गंदा पानी बह रहा है। जिसके चलते व्यापारी एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्य समाज मंदिर रोड पर भी आम रास्ते पर ही नालियों का पानी बह रहा है। मुख्य बाजारों की क्रॉस नालिया अवरुद्ध होने के चलते नालियों का पानी आम रास्ते पर ही बहता है। समाजसेवी व्यापारी नेता वेद प्रकाश मंगल का कहना है कि नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद प्रशासन का कई मर्तबा ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
शादी विवाह का सीजन एवं रमजान महीने के चलते मुख्य बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ खरीदारी के लिए आती है लेकिन व्यापारी आमजन ग्राहक और राहगीरों को आम रास्ते पर नालियों का गंदा पानी वहने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के अधिकांश नाले कीचड़ में कचरे से अवरुद्ध होकर भरे हुए हैं। फव्वारा चौक से तहसील तक एवं प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक तथा नया बाजार का फव्वारा चौक क्रॉस नाला अवरुद्ध है। गंदे पानी की निकासी के लिए आगे रास्ता नहीं है। जिनकी शीघ्र सफाई करके खोलने की आवश्यकता है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से बड़े नालों और नालियों की शीघ्र सफाई करने एवं ध्यान देने की आवश्यकता जताई। जिससे आमजन व्यापारी राहगीर ग्राहक सभी को राहत मिल सके।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।