डिस्कॉम कार्मिकों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी


डिस्कॉम कार्मिकों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, बिजली सप्लाई सहित कई काम प्रभावित, एक्सईएन व ऐईएन संभाल रहे विधुत व्यवस्था

बयाना, 26 अगस्त। राज्य की विद्युत कंपनी में कार्मिको की हड़ताल का असर विधुत व्यवस्था पर भी पड रहा है। सरकारी विधुत कंपनीज के कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हडताल पर है।बयाना व रूपबास उपखंड के 75 बिजलीकर्मी हड़ताल पर है। जिससे विधुत सप्लाई के साथ उपभोक्ताओ के अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है। जो कुछ कार्मिक ड्यूटी पर है उन्होने भी हड़ताल पर जाने का मानस बना लिया है जिससे विधुत सप्लाई चरमराने का डर उत्पन्न डिस्कॉम के बयाना-रूपबास क्षेत्र में हो गया है। डिस्कॉम कार्मिको के हड़ताल पर जाने से विधुत सप्लाई मे व्यवधान होने लगा है। विधुत सप्लाई के साथ नए कनैक्शन, ट्रांसफार्मर बदलने, मीटर बदलने, विधुत तंत्र रखरखाव, नए कार्य प्रभावित हो रहे है। बयाना उपखंड के डिस्कॉम कार्मिक हड़ताल पर हे। 2 दिन पूर्व तेज हवा व बारिश के कारण अकेले बयाना उपखंड मे 32 पोल टूट गए जिससे हजारो ग्रामीणो की बिजली प्रभावित हुई। एक्सईएन विवेक शर्मा ने बताया कि गर्मी मे उपभोक्ताओ की समस्याओ को देखते हुए बिजली ठेकेदारो की मदद से क्षतिग्रस्त विधुत तंत्र को बहाल कराकर विधुत सप्लाई बहाल कराई गई है। उपभोक्ताओं के अतिआवश्यक कार्यो का निस्तारण एक्सईएन व ऐईएन को करना पड रहा है। बयाना उपखंड मे प्रतिमाह 9 करोड की बिजली बेची जाती है।एक्सईएन विवेक शर्मा ने बताया कि कार्मिको के हड़ताल के कारण राजस्व अर्जित करने पर भी नकारात्मक प्रभाव पड रहा है। डिस्कॉम कार्मिको की हड़ताल के कारण लगभग सभी कार्य प्रभावित हो रहे है।डिस्कॉम के बयाना ऐईएन अनुराग मित्तल ने बताया कि फिलहाल की स्थिति मे डिस्कॉम उपभोक्ताओ को विधुत सप्लाई उपलब्ध करने का कार्य कर रहा है। डिस्कॉम कार्मिक अपनी 13 सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल पर है। संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल व सरकार के बीच मांगो को लेकर वार्ता हो रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की सभी को उम्मीद है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now