करौली 21 मार्च। जिले में बाल मैत्रीपूर्ण वातावरण स्थापित कर बाल संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए बाल मैत्रीपूर्ण करौली अभियान के दूसरे दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, उद्योग मंडल कार्यालय में मंडल के सदस्यों एवं पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंडौन सिटी में विद्यालय विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
एक्शनएड यूनिसेफ जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि एएसपी कार्यालय में एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह के सानिध्य में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के साथ, उद्योग मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता एवं एनडीएमसी की बैठक प्रधानाचार्य अंजू जैन के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी नेहरू युवा केंद्र, करौली एवं बाल कल्याण समिति सदस्य फरीदा शाह ने अभियान के दौरान बाल संरक्षण मुद्दों को लेकर जिलें में बालश्रम, भिक्षावृति, तस्करी एवं गुमशुदा बच्चों के रेस्क्यू, पुनर्वास के साथ वंचित बच्चों का योजनाओं से जुड़ाव करने सहित आमजन को बाल संरक्षण मुद्दों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। बाल संरक्षण के लिए बाल मैत्रीपूर्ण करौली अभियान 20 मार्च से 21 अप्रैल तक चलाया जा रहा है।
अभियान को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह ने बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु इस अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही हिंडौन सिटी में बाल मुद्दों के संबंध में स्थिति की जानकारी ली। एसडीएमसी एवं उद्योग मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बालश्रम, बाल तस्करी सहित बाल संरक्षण मामले में 1098 पर शिकायत करने के साथ आमजन को बाल संरक्षण मुद्दों पर जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी को जेजेएक्ट सहित बाल अधिकार एवं कनूनो की जानकारी भी दी गई। बैठक में नेहरू लाल बैरवा स्वयं सेवक, एएसपी कार्यालय स्टाफ, उद्योग मंडल स्टाफ एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।