राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों से चर्चा
गंगापुर सिटी 7 नवम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, गंगापुर सिटी के तत्वाधान में 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाली इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के संबंध में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी श्रीमती अनिता चैधरी के अवकाशागार में उनकी अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारीगणों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति ने बताया कि इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन (आनलाईन एवं आफलाईन) के माध्यम से दिनांक 9 दिसम्बर को किया जाना है, जिसमें वन टाईम सैटलमेंट आफर के माध्यम से प्री-लिटीगेशन प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावो से संबंधित क्लेम के विवाद एन. आई. एक्ट धारा 138, धन वसूली के सभी प्रकार के विवादध्मामलों एवं वसूली के हर प्रकार के लंबित प्रकरणों के मामलों सहित गृहकर के विवाद स्थानीय निकायों द्वारा वसूली प्रकरणों से संबंधित सभी प्रकार के विवाद, सभी प्रकार के राजस्व विवाद तथा अन्य सभी प्रकार के सिविल विवाद, उपभोक्ता विवाद, जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित विवाद, अन्य राजीनामा योग्य विवाद आदि प्रकरणों का भी निस्तारण किया जाना है।
बैठक में सिविल न्यायाधीश एंव न्यायिक मजिस्ट्रेट, गंगापुर सिटी अभिमन्यु सिंह, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 1 श्रीमती कृतिका शेखावत, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 2 सुश्री आकांक्षा मीना एवं न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय श्रीमती नेहा वर्मा उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।