जरूरतमंद लोगों को बांटे उनी कम्बल
सवाई माधोपुर 17 दिसम्बर। श्रीविजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में 17 दिसम्बर को गरीब असहाय झुग्गी झोपड़ी वाले फुटपाथ वाले विधवा व विकलांग लोगों को सर्दी से बचाव के लिए उनी कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें 800 कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा एवं अतिथि के रूप में मानटाउन थानाधिकारी महेंद्र शर्मा एवं ए.एस.आई जगदीश उपस्थित रहे। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भगवान सहाय चैधरी, मंत्री नाथूलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, ट्रस्टी गण जगदीश, कल्याणमल कांवरिया, रघुनंदन मथुरिया, बल्लभ गौतम, महावीर प्रसाद मित्तल, बनवारी लाल नामा, निरंजन सिंगल, विनोद गर्ग आदि उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।