सवाई माधोपुर 4 मार्च। जिला अग्रवाल महिला मंडल ने सोमवार को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता का दुपट्टा पहना कर एवं गुलदस्ता व त्रिनेत्र गणेशजी भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अग्रवाल समाज की महिला जिला अध्यक्ष खुशबू गर्ग एवं जिला महामंत्री वर्षा सिंहल ने बताया कि इस अवसर पर महिला पदाधिकारियांे ने पुलिस अधीक्षक से सांयकालीन एवं रात्रि के समय नगर परिषद की विभिन्न आवासीय कॉलोनी में तेज गति से वाहन चलाने वालों एवं तेज रफ्तार में मनचले बाइक सवारों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी पुलिस गश्त की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मांग को सही बताते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के युवा जिला अध्यक्ष टीकम गर्ग, महिला जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंहल, कल्पना अग्रवाल, माया गुप्ता, नेहा अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।