गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। 25 जुलाई 2024। जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी ने गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्यारौली में मिड डे मील का औचक निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता को भी जमीनी स्तर पर जाँचा|
जिला कलक्टर ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए गुणवत्ता पूर्ण मिड–डे भोजन के साथ-साथ शिक्षा के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करना है|जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान मिड डे मील से संबन्धित रसोई, बर्तनों आदि की साफ-सफाई, मेनू, भोजन सामग्री की गुणवत्ता को जाँचा| इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रभुलाल बैरवा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे |

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।