शहीद दिवस पर गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिला कलेक्टर ने दी श्रद्धाजंलि


डीग 30 जनवरी – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शहीद दिवस पर गुरुवार को जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की तस्वीर पर माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं महात्मा गांधी जी को याद किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य-अंहिसा की राह पर चलकर देश को आजादी दिलाई, महात्मा के आदर्शों में जीवन का सार है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य-अंहिसा का सिद्धान्त एवं शिक्षाएं आज के परिप्रेक्ष्य में भी पूर्णतः सार्थक हैं। वर्तमान में हमें सत्य और अहिंसा को अपनाते हुए गांधी आदर्शों के साथ सत्यनिष्ठा व कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। युवा उनके मार्ग पर चलकर देश को विकसित देश के रूप में स्थापित करने का प्रयास करें।
शहीद दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों एवं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मौन धारण कर गांधी जी को नमन किया गया।


यह भी पढ़ें :  तन सिंह जन्मशताब्दी यात्रा का किया स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now