बजट घोषणाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक


डीग, 05 मई|जिला कलक्टर उत्सव कौशल की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में विद्युत, पेयजल एवं स्वास्थ्य व्यवस्था सहित विभागवार योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
उन्होंने गर्मी के मौसम के मध्यनजर जिले में पेयजल,विद्युत एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा कर सुचारु व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं,विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति अभियान : केच द रैन के तहत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा कर जिले में अभियान के तहत किये जाने वाले कार्यों जिनके प्रस्ताव तैयार किए जा चुके है उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द ही पूरा करने के लिए निर्देशित किया।उल्लेखनीय है कि जल शक्ति अभियान भारत सरकार का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जो जल संरक्षण और जल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। यह अभियान 2019 में शुरू हुआ था और इसे 2021 में “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” नाम दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जल संरक्षण परियोजनाओं में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें :  सूरजकुंड के अस्तित्व पर संकट कचरे प्लास्टिक में हुआ तब्दील सफाई और मरम्मत का काम बंद पड़ा है

मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए तैयारियां शुरू करने के दिए निर्देश –
बजट घोषणाओं के संबंध में उन्होंने जिला कारागृह, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय डीग, पसोपा देवनारायण आवासीय विद्यालय डीग, नगर बाईपास, एयर स्ट्रिप, कांमा में सीवेज संबंधित कार्य सहित अन्य प्रगतिशील घोषणाओं की समीक्षा कर जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले के तहत अधिकारियों से फीडबैक लिया। जिला कलेक्टर कौशल ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेला डीग जिले का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। ऐसे में नगर पालिका, पंचायती राज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जेवीवीएनएल, चिकित्सा विभाग, सर्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभाग मेले में किए जाने वाले आवश्यक गतिविधियों के संबंध में प्लानिंग करें। उन्होंने टेंडर, फंड आवंटन इत्यादि कार्यों को अभी से ही शुरू करने के निर्देश दिए हैं ताकि मेले का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now