लालसोट 29 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रही आर के एस एम बी के आंकलन 3 (राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम) परीक्षा का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बिहारी लाल वर्मा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजौली के प्रधानाचार्य रामनिवास मीणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था व विद्यालय के दस्तावेजों की पूर्ण पूर्ति होने की उनके द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य रामनिवास मीणा सहित शिवराज मीणा, विजय कुमार शर्मा, बद्रीलाल माली, मृदुलिका पाराशर, गुलाब मीना, सुमित्रा शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।