राशन डीलर संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित, तहसील अध्यक्ष भी बनाये


राशन डीलर संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित, तहसील अध्यक्ष भी बनाये

शाहपुरा-पेसवानी, शाहपुरा जिला राशन डीलर संघ के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कुमावत ने संगठन की कार्यकारिणी की घोषणा सभी सदस्यों की सहमति से कर दी है। जिला कार्यकारिणी के साथ ही तहसील अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है।
जिला अध्यक्ष भंवरलाल कुमावत ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष भंवरलाल कुमावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजकरण खाती, महामंत्री मिश्रीलाल कोली, उपाध्यक्ष आत्मा राम मीणा, भागचंद माली, पृथ्वीराम शर्मा, शक्तिसिंह, भेरू लुहार, कार्यालय सचिव भंवर माली, कोषाध्यक्ष राकेश लढ़ा, मंत्री सत्यनारायण शर्मा, मोहनलाल रेगर, अशोक सुखववाल, नानुराम नायक, सलीम मोहम्मद खान, सह सचिव शंकरलाल धाकड़ तथा सरंक्षक सत्यनारायण आचार्य एवं सरदार खां पठान बनाये गये।
अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी के अलावा शाहपुरा जिले की पंाच तहसीलों में ही तहसील अध्यसक्ष भी मनोनीत किये है। इसमें शाहपुरा में नरेश खटीक, बनेड़ा में शेर सिंह राठौड़, फुलियाकलां में मुकेश कलाल, कोटड़ी में ओमप्रकाश शर्मा व चंद्रपकाश शर्मा जहाजपुर में अध्यक्ष बनाये गये है।


यह भी पढ़ें :  भगवती जागरण में झूमे श्रोता इंदरगढ़ माता ने जीमे पौष बड़ा हजारों भक्तों ने पाई पंगत पर प्रसादी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now