सवाई माधोपुर 4 फरवरी। 71वीं राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग (महिला- पुरुष) कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला कबड्डी संघ की पुरुष एवं महिला टीमों को जोधपुर के लिए रवाना किया गया।
जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष कपिल बंसल एवं सचिव व टीम मैनेजर जावेद कासिम ने बताया कि 5 से 8 फरवरी तक जोधपुर में राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाडियों का ट्रायल 25 जनवरी को साहूनगर स्कूल खेल मैदान में लेने के उपरांत टीम चयन किया गया। पुरुष वर्ग में कप्तान पीयूष झा एवं महिला वर्ग में कप्तान रमन राजावत के प्रतिनिधित्व में टीमें रवाना हुई। कबड्डी संघ सचिव एवं टीम मैनेजर जावेद कासिम ने खिलाडियों को शुभकामनाऐ दी।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।