जिला विधिक सचिव ने किया रुक्मणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण

Support us By Sharing

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन अभियान के तहत रूकमणी वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर, 11 जून।श्रद्धा ओम त्रिवेदी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम ने अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन अभियान के तहत रूकमणी वृद्धाश्रम रिको एरिया खैरदा सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निरीक्षण के दौरान संस्था में साफ-सफाई, संस्था में वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच हेतु चिकित्सक की नियमित विजिट, वृद्धजनों को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, वृद्धजनों वृद्धजनों को दी जाने वाली भोजन सामग्री एवं फलों के वितरण, पीने के पानी की व्यवस्था, वृद्धजनों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, वृद्धजनों को मिलने वाली पेंशन राशि आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।
दौराने निरीक्षण वृद्धाश्रम में 4 पुरूष एवं 2 महिला सहित कुल 6 वृद्धजन उपस्थित पाये गये। वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने पर वृद्धाश्रम में स्टाफ पूरा नहीं पाया गया, साथ ही वृद्धाश्रम में साफ-सफाई नहीं पाई गई, वॉशरूम गंदा पाया गया। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच हेतु नियमित रूप से चिकित्सक की विजिट नहीं होना पाया गया तथा वृद्धजनों की अलग से मेडिकल फाईल्स भी नहीं बनी हुई है। वृद्धजनों को आवश्यकता के अनुसार फलों का वितरण भी नहीं किया जा रहा है एवं वृद्धजनों को मिलने वाली पेंशन राशि के फॉर्म भी नहीं भरवाये गये हैं।
उन्होंने वृद्धाश्रम स्टाफ को वृद्धाश्रम में साफ-सफाई रखने व वृद्धजनों को पर्याप्त आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करवाने तथा उनके स्वास्थ्य जांच हेतु नियमित रूप से चिकित्सक की विजिट करवाने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!