डीग।अमदीप सैन। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रकरण सिविल रिट पिटीशन संख्या 1404 /2023 सुकन्या सांथा बनाम भारत संघ व अन्य में दिनांक 3.10.2024 का पैरा 231(viii) की पालना में श्रीमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीग श्री हेमराज गौड़ की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और मॉडल प्रिजन मैन्युल 2016 के तहत गठित बोर्ड आफ विजिटर्स द्वारा संयुक्त रूप से जिला डीग न्याय क्षेत्र में स्थित जिला जेल का दिनांक 17 फरवरी 2026 को निरीक्षण किया गया जेल में बंदियों से जातिगत भेदभाव एवं धार्मिक भेदभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की बंदियों ने किसी भी प्रकार की जातिगत भेदभाव एवं धार्मिक भेदभाव के नहीं होने के बारे में बताया इसके अलावा बंदियों के लिए निशुल्क विधिक सहायता एवं बंदियों के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ ही बंदियों के पीने के पानी एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर बोर्ड ऑफ विजिटर के सदस्य श्रीमान जिला कलेक्टर उत्सव कौशल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेनू सकीत , मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजय कुमार सिंघल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश चंद वर्मा जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप जिला शिक्षा अधिकारी मनोज खुराना संयुक्त निदेशक कृषि विभाग राम कुंवर जाट डिप्टीसुपरिटेंडेंट(जेल )सुरेश पुरोहित जेलर विकास कुमार लीगल एड़ डिफेंस काउंसिल के सदस्य विनोद कुमार शर्मा डिप्टी चीफ राजेंद्र कुमार शर्मा असिस्टेंट रोहन फौजदार सोना गौतम आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।