पंचायत समिति सभागार सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर होगा जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन


पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा की बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का प्रस्ताव पारित

चौथ का बरवाड़ा, 19 सितंबर।राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक चौथ का बरवाड़ा की बैठक महात्मा ज्योतिराव फुले सीनियर सैकेंडरी स्कूल में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
ब्लॉक मंत्री पिंकेश बैरागी ने बताया की बैठक में आगामी जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन की तैयारियों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में इस सत्र में संगठन के सेवानिवृत पदाधिकारियों व शिक्षकों का शैक्षिक सम्मेलन में सम्मान करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी ने बताया की 26 सितंबर को संगठन का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन पंचायत समिति सभागार सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक हित और संगठन की मजबूती की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा ने शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सदस्यता अभियान में गति लाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर व शिक्षकों से संपर्क कर 26 सितंबर को पंचायत समिति सभागार सवाई माधोपुर में संगठन के शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया।
प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला मुख्यालय पर सम्मेलन आयोजित होने से जिलेभर के शिक्षकों को एक बड़ा साझा मंच मिलेगा, जहाँ न केवल शिक्षक समस्याओं का समाधान खोजा जाएगा, बल्कि शिक्षा के नवाचार पर भी गंभीर चर्चा होगी।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल वसीम ने कहा की शैक्षिक सम्मेलन की सफलता के लिए प्रत्येक शिक्षक की भागीदारी आवश्यक है। इसके साथ ही बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु ठोस सुझाव सामने आए हैं, जिन्हें संगठन स्तर से निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे। शिक्षकों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़ें :  पटवारी को आठ हजार रूपये रिश्वत लेते पकड़ा

बैठक में प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल धाकड़, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मोहसिन खान, जिला संगठन मंत्री भवानी शंकर महावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह मीना, ईद मोहम्मद, ब्लॉक अध्यक्ष खंडार ओमप्रकाश मीना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहीद अहमद, संगठन मंत्री रज्जाक मोहम्मद, कार्यालय मंत्री दामोदर वर्मा, भारत भूषण हल्दुनिया, चांदमल गुर्जर, भजनलाल वर्मा, उत्तम ज्ञान कोली आदि संघ के पदाधिकारीयों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे और सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now