विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की जिला स्तरीय आम सभा आनंदपुरी के जैन समाज नोहरा मे संपन्न हुई


कुशलगढ़| विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की जिला स्तरीय आम सभा आनंदपुरी तहसील अध्यक्ष कल्पेश पंड्या,युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष रजनीश पारिक,कोषाध्यक्ष प्रदीप पारिक के संयोजन मे आयोजित जिला बैठक की अध्यक्षता जिला सरक्षक कैलाश पारिक ने की मुख्य अतिथि प्रदेश सरक्षक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी थे वही मुख्य वक्ता के रूप मे मार्गदर्शन प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी दिया|
विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश उपाध्यक्ष दिनदयाल शर्मा, वरिष्ठ समाज सेवी महेश उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय परतापुर, नगर अध्यक्ष ईश्वर दास वैष्णव,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलोत्तमा पड्या, विजय शर्मा झालोद ,व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकज भट्ट उपस्थित थे। मुख्य वक्ता योगेश जोशी ने आज ब्रामहंन समाज को एकजुट होकर अपने सस्कारो को जागृत कर सनातन समाज के साथ कंधे से कंधा मिला कर देश की आगे बढ़ाने मे सहयोगी बनने की आवश्यकता बताई है। यज्ञोपवित संयोजक रामशंकर जोशी ने आगामी 31जनवरी को मदारेश्वर् महादेव मन्दिर पर आयोजन यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम की जानकारी दी। वही युवक युवती परिचय सम्मेलन संयोजक मनोहर जोशी ने युवक युवती परिचय सम्मेलन के बारे मे जानकारी दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन राजेंद्र उपाध्याय ने आगामी त्रि मासिक जिला बैठक परतापुर मे आयोजित का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इस अवसर पर आगामी भगवान परशुराम जयंती से शंकराचारय जयंती तक चार दिवसीय विष्णु यज्ञ लिमथान स्थित परशुराम कृष्ण मन्दिर पर आयोजित करना, मंदारेश्वर् स्थित परशुराम प्रतिमा पर एक दिवसीय अनुष्ठान,पूर्ण संध्या परशुराम पर सनातन सम्मेलन, चाइनीज धागे का पूर जोर विरोध का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर जिला महा मंत्री शशिकांत जोशी, गढ़ी परतापुर नगर अध्यक्ष राजेश आचार्य,कामिनी नागर,अर्चना दवे, विनोद उपाध्याय, जुगल किशोर जोशी,दिनेश दीक्षित,गोकुल उपाध्याय, रजनीकांत व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now