जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Support us By Sharing

डीग 12 सितंबर | जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिनसिनी में समाज सेवी धर्मवीर के मुख्य आतिथ्य एवं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग की अध्यक्षता तथा शंकर लाल शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।

इस दौरान डीग जिले की 68 वीं खेलकूद प्रतियोगिता के तहत फुटवाल और टेविल टेनिस प्रतियोगिता में हुई। टेबिल टेनिस 17 वर्ग छात्रा रा ऊ मां वि सिनसिनी की टीम ने प्रथम ,महात्मा गांधी सिनसिनी की टीम ने द्वितीय और रा ऊ मां वि सातरक की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 19वर्ग की छात्रा वर्ग में रा ऊ मां वि सिनसिनी की टीम ने प्रथम ,रा ऊ मां वि हेलक की टीम ने द्वितीय और रा ऊ मा वि थेरावर टीम तीसरा स्थान प्राप्त किया।छात्र वर्ग17में रा ऊ मा वि सतवास की टीम ने प्रथम, रा ऊ मा वि सातरौक की टीम ने द्वितीय और रा ऊ मा वि थैरावर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ग टेबिल टेनिस में सतवास टीम ने प्रथम ,हेलक की टीम ने द्वितीय और सिनसिनी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
फुटबाल में 17वर्ग रा ऊ मा वि सिनसिनी ने प्रथम और उमा पब्लिक माध्य वि सिनसिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। और19वर्ग छात्र में रा ऊ मा वि सिनसिनी ने प्रथम ,रा ऊ मा वि सावोरा ने द्वितीय और उमा माध्य स्कूल सिनसिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर पूरन सिंह,विष्णु शर्मा ,महेंद्र सिंह ,संदीप सिंह ,जितेंद्र सिंह,राधारमण शर्मा,चंद्रपाल सिंह , गौरव सिंह, राहुल कुमार ,अमित दुआ ,मोहनसिंह ,बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिनसिनी ने किया।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!