जिला स्तरीय वुशू एंव बॉक्सिंग प्रतियोगतिा का शुभारम्भ

Support us By Sharing

भरतपुर, शिक्षा विभाग की ओर से कस्वा हलैना स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 68 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अर्न्तगत 17-19 आयु छात्र-छात्रा वर्ग की वुशू एवं बॉक्सिंग का शुभारम्भ क्षेत्रिय विधायक बहादुर सिंह कोली के मुख्य आतिथ्य तथा राउमावि हलैना के प्रधानाचार्य तुरसीराम शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जबकि विषिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य राकेश किराड,पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता,सरपचं दीपेश कुमार जाटव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेन्द्र सिंह टंटा,जिला युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष अन्नू ठाकुर रहे। प्रतियोगिता में भरतपुर जिले के राजकीय व मान्यता प्राप्त माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों की पांच दर्जन से अधिक टीमों के 132 छात्र-छात्रा खिलाडी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता संयोजक तुरसीराम शर्मा एवं सह संयोजक निर्भय सिंह गुर्जर ने बताया कि ये प्रतियोगिता 16 सितम्बर से 19 सितम्बर तक आयोजित होगी। मुख्य निर्णायक लक्ष्मण सिंह,पर्यवेक्षक आशा गुलाठी,खेल सचिव विनोद कुमार शर्मा,शिवदेई धाकड,हेमेन्द्र पाण्डेय,सुमन्त कुमार धाकड,सौदान सिंह,सुरेशचन्द कल्लू बाबूजी,भंवर सिंह गुनेष,सुरज्ञान मीणा,नन्दकिशोर, पूरनदास वैष्णव,करमा गुर्जर,विमलादेवी,नामिका चौधरी,मोनिका ,गीतेश कुमारी,अंशु कुमारी,रूचिका खंडूजा,सपनाबाई मीणा,पिंकी गुप्ता,वीना चौधरी,कुसुमलता शर्मा,अन्जना सिंह आदि का विषेश सहयोग जारी है।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!