शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे जिले के विधायक एवं कार्यकर्ता


शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे जिले के विधायक एवं कार्यकर्ता

सवाई माधोपुर 15 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं श्रीमती दीया कुमारी एवं डॉ प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमित शाह गृह मंत्री भारत सरकार, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, जे. पी. नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह व सभी विधायक उपस्थित रहे।
इस दौरान जिले से भाजपा विधायक स.मा. किरोड़ीलाल मीणा एवं विधायक खंडार जितेंद्र गोठवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस दौरान गोठवाल ने जयपुर कार्यालय पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ से मुलाकात की।
इसके साथ ही जिले के भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुऐ।
शपथ ग्रहण समारोह में जिले की महिला मोर्चा की टीम ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि महिला मोर्चा सवाई माधोपुर की टीम से मोर्चा जिला प्रभारी महिमा शर्मा, विमला शर्मा, सावित्री शर्मा, कृष्णा गुप्ता, सुमन कंवर, लक्ष्मी शर्मा, मधु भार्गव सहित कई महिलाओं ने लिया भाग।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now