जिलाध्यक्ष व विधायक पुत्र ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौंसला, नदबई में किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन


नवनियुक्त भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ने माला व साफा पहनाकर किया अतिथियों का अभिनंदन

नदबई, 30 जनवरी। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा व विधायक पुत्र दुष्यंत सिंह के मुख्य आथित्य में आयोजित समारोह दौरान नदबई मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इससे पहले नवनियुक्त शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता व अलग-अलग संगठन पदाधिकारियो ने माला व साफा पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। बाद में जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने भाजपा पार्टी में ही परिवारवाद नही होने व साधारण कार्यकर्ताओं का भी पार्टी की मजबूती में विशेष भूमिका होने के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी की नीतियों पर चलने को कहा। वही, विधायक पुत्र हिम्मत सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए चिन्हिृत व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जागरुकता अभियान शुरु करने को कहा। समारोह में नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार, उपप्रधान भूपेन्द्र फौजदार, उपाध्यक्ष पुष्पा उपाध्याय, पूर्व पार्षद अरब सिंह, पूर्व ब्राहृमण समाज अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, रज्जन सिंह, सत्येन्द्र सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  3 सितंबर को होगा ब्राह्मणों का महासंगम; राजस्थान के 51000 बूथ से विप्र बंधु शामिल होंगे, 200 विधानसभाओं के बनाए जा रहे हैं प्रभारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now