कांग्रेस कार्यालय पर किया जिला अध्यक्ष गिर्राजसिंह गुर्जर का भव्य स्वागत सम्मान

Support us By Sharing

कांग्रेस कार्यालय पर किया जिला अध्यक्ष गिर्राजसिंह गुर्जर का भव्य स्वागत सम्मान

कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गिर्राजसिंह गुर्जर के गंगापुर सिटी आगमन पर 23 जुलाई 2023, रविवार को विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी में दर्जनों स्थानों पर स्वागत द्वार लगाकर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक रामकेश मीना के नेतृत्व मंे सैंकड़ों की संख्या मंे कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवी स्टोर चौराहा पर सायं 4.00 बजे स्वागत सम्मान किया गया। विधायक रामकेश मीना एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष गिर्राजसिंह गुर्जर का ढोल नगाड़ों के साथ माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रामकेश सैनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रचार हम सब कार्यकर्ता गांव-गांव व ढाणी-ढाणी में जाकर करेंगे और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।


जिला परिषद सदस्य हरदयाल जाटव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गंगापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रामकेश मीना ने विकास के ऐतिहासिक कार्य करवाये हैं जिनका कोई तोड़ नही है। गंगापुर सिटी के विकास कार्यों से हर वर्ग लाभांवित हो रहे हैं।
साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अब्दुल वहाब ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे साथ अपने चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विधायक मीना ने अपने पिछले कार्यकाल और वर्तमान कार्यकाल दोनों में ही गंगापुर सिटी में विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं, जो कार्य आज तक किसी ने नही करवाये वे विधायक मीना ने क्षेत्र के लिए करवाऐ हैं जो हमेशा याद किये जायेंगे।


विधायक रामकेश मीना ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व देहात की संयुक्त मीटिंग में कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है कि एक जुझारू कार्यकर्ता जो ईमानदारी व निष्ठा के साथ पार्टी से जुड़े रहे और संगठन का मजबूत प्रदान करते रहे हैं, ऐसे व्यक्ति एडवोकेट गिर्राजसिंह गुर्जर को जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाअध्यक्ष नियुक्त करने पर अखिल भारतीय कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा जी का धन्यवाद। कांग्रेस पार्टी की खासियत है कि वह अपने कार्यकर्ता के कार्य की समीक्षा करके पद पर नियुक्त करती है जिस पर गिर्राजसिंह गुर्जर खरे उतरे हैं और इनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस का वर्चस्व बढेगा, पार्टी मंे नये कार्यकर्ताओं को जुड़ाव होगा। हम आशा करते हैं कि जिला अध्यक्ष सभी वर्गों का साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
विधायक ने कहा कि हम सब रीति-नीति एवं सिद्धान्तों पर चलनेे वाली, अनुशासन में रहने वाली कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं। हमने राज्य के मुख्यमंत्री से गंगापुर सिटी के विकास के लिए जो मांगा हमें उससे भी ज्यादा विकास के कार्य दिये हैं। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में हजारों करोड़ रूप्ये का बजट स्वीकृत कर कार्य प्रगति पर चल रहे हैं। ग्रामीण व शहर में अच्छी गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। नये अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन हो रहा है। हम संकल्प लेकर जायें कि आने वाले चुनावों मंे हमे हर बूथ को मजबूत करना है और कांग्रेस पार्टी की सरकार राजस्थान में दोबारा बनवानी है।


मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट गिर्राजसिंह गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सरकार बनावाने जा रही है। आम जनता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है। हर वर्ग को मुख्यमंत्री जी द्वारा योजनाओं के माध्यम से संबल प्रदान किया गया है। केन्द्र की मोदी सरकार के झूठे जुमलों मे जनता पहले आ चुकी है लेकिन अब जनता समझदार हो गई है, और झूठे जुमलों मंे अब नही आने वाली है। आगामी विधानसभा चुनावों मंे राजस्थान में हम कांग्रेस की सरकार बनायेंगे और 2024 में केन्द्र की भाजपा सरकार का उखाड़कर फेंकने का कार्य करेंगे। अन्त में जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2023 के चुनावों में जिले की चारों विधानसभाओं से कांग्रेस के चारों विधायकों को कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजनता जितवाकर विधानसभा भेजेगी।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य मुकेश शर्मा, अब्दुल वहाब, शहर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल व्यास, उपजिला प्रमुख सवाई माधोपुर बाबूलाल मीना, नगरपरिषद सवाई माधोपुर के उपसभापति अली मोहम्मद, पूर्व शहर अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया, गंगापुर सेवादल अध्यक्ष रामकेश सैनी, युवा नेता राकेश छान, एनएसयूआई के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष, शान्ति व अहिंसा विभाग के ब्लॉक संयोजक विकास जैन, युवा टीम सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, जिला परिषद सदस्य, नगरपरिषद के पार्षदगण, मनोनीत पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष, सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!