सवाई माधोपुर, 09 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन सोमवार को सर्किट हाउस रोड स्थित एक इको गार्डन परिसर में किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की।
जिला प्रवक्ता के अनुसार कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश पदाधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन से जुड़े विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष ने प्रशिक्षणार्थियों को महाअभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसके माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक व संगठनात्मक विकास का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह देश की पहली राजनीतिक पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। अभियान के तहत जिले के 17 मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्रशिक्षित कार्यकर्ता मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित सात सत्रों के माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल 1980 को अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की थी और आज यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा के साथ-साथ देश सेवा में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है, जिसके कारण आज देशभर में करोड़ों कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाअभियान के तहत आयोजित होने वाले आवासीय प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों की भी जानकारी दी जाएगी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों से अवगत कराया जाएगा।कार्यशाला में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री द्वारा किया|
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।