
गंगापुर सिटी। देश भर में चल रहे युवा चौपाल यूथ कनेक्ट कार्यक्रम को लेकर आज प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजयुमो की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। जिला मंत्री अतुल शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि कार्यक्रम के जिला प्रभारी अर्जुन सिंह धाबाई और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी ने की। कार्यशाला में अपेक्षित जिले के प्रत्येक मंडल के विस्तारकों को संबोधित करते हुए प्रभारी अर्जुन सिंह ने इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं के बीच जाकर मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के लिए कहा।
जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी ने विस्तारको को इस कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा और युवा मोर्चा की भूमिका के बारे में बताया। अभी हाल ही पुर्वी राजस्थान के लिए ERCP जैसी महत्वपूर्ण योजना के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया और इसके प्रभावों के बारे में युवाओं को जाकर बताने के लिए कहा।युवाओं के लिए मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं से इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को रूबरू कराने का कार्य दिया।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष मुरली पंडित जिला मंत्री महेश महावर राजेंद्र गुर्जर यादव सिंह संजय उपाध्याय जोरावर सिंह गुर्जर सुनील जोशी नितेश सिंह जादौन सहित 17 मंडलों के विस्तारक उपस्थित रहे

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।