प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 के सकुशल एवं सुरक्षित आयोजन/तैयारियों व प्रधानमंत्री भारत सरकार के जनपद प्रयागराज में प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त तरूण गाबा, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत प्रयागराज द्वारा संगम क्षेत्र में निर्मित केन्द्रीय चिकित्सालय, वी0वी0आई0पी0 घाट, प्रमुख मार्गों तथा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण/स्थलीय निरीक्षण कर सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मेलाधिकारी, जिलाधिकारी प्रयागराज व अन्य प्रशासनिक/पुलिस के अधिकारीगण मौजूद रहे

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।