मंडलायुक्त ने कार्यों के गुणवत्ता की निरीक्षण करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
प्रयागराज। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने जीआईसी इंटर कॉलेज में संचालित स्मार्ट क्लासेस का निरीक्षण करते हुए वहाँ की गई व्यवस्थाओं संबंधित जानकारी ली तथा 12वीं क्लास के उपस्थित छात्रों से उनके कोर्स संबंधित गणित के सवाल बोर्ड पर लिखकर पूछे।तत्पश्चात उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में विभिन्न क्रीड़ाओं हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा समस्त कार्यों को स समय पूर्ण करने के निर्देश दिए। पार्क के पास स्थित धोबी घाट के निकट डॉग पार्क हेतु चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां अति शीघ्र कार्य शुरू करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।