जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जनगणना सम्बंधी कार्यों को पूर्ण कराने के दिए निर्देश
प्रयागराज।जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियां, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, जनसंख्या की गणना, वित्त एवं उपयोगिता प्रमाणपत्र, आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारिणी करण आदि कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराये जाने से सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों व तहसीलदार/चार्ज अधिकारियों, नगर निकाय/चार्ज अधिकारियों, नगर निगम व कैण्टोमेंट बोर्ड के चार्ज अधिकारियों एवं सहायक चार्ज अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों व कम्प्यूटर आपरेटरों की जनगणना प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना दो चरणों में सम्पन्न करायी जायेगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 के मध्य प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर के आंकड़ों को लिया जायेगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना करने के पूर्व जिलास्तर पर सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण, ब्लाक तैयार करने के विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तहसील एवं नगर पंचायतों व छावनी परिषद/जोन (नगर निगम) के अन्तर्गत जनगणना सम्बंधी कार्यों को समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। 25 मार्च 2026 तक फील्ड ट्रेनर के प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रगणकों की सूची निर्धारित अवधि के पूर्व उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना से सम्बंधित एकाउंट खोलने का कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। गणना ब्लाक 31 मार्च, 2026 के पहले पोर्टल पर बनाने हेतु निर्देशित किया गया। 30 अप्रैल के पूर्व प्रगणकों व सुपरवाईजरों की ट्रेनिंग पूर्ण कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया, जिससे समय से पूर्व मकानों की गणना पूर्ण कराया जा सके। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त चार्ज अधिकारियों/सहायक चार्ज अधिकारियों व उनके कम्प्यूटर आपरेटरों को यह भी निर्देशित किया गया कि वह 11 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित होकर जनगणना हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करें।
2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।