डॉ. आशा मेहता विश्व मानवाधिकार एसोसीएशन की महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त


डॉ. आशा मेहता विश्व मानवाधिकार एसोसीएशन की महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त

बाँसवाड़ा।अरूण जोशी ब्यूरो चीफ। विश्व मानवाधिकार एसोसीएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गौतम ने बांसवाड़ा निवासी डॉ आशा मेहता को महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गौतम ने मेहता को कार्यकारिणी शीघ्र विस्तार करने को कहा है। इनकी नियुक्ति के लिए संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार अरविन्द भट्ट ने अनुशंसा करते हुए कहा कि जिले में महिला कल्याण के कार्यों को गति मिलेगी। जिलाध्यक्ष विनोद पानेरी ने भी डॉ मेहता की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। बुधवार को संगठन की बैठक में संरक्षक प्रमोद शाह, सचिव विपिन भट्ट, हीरालाल सुथार, रणछोड़ पटेल, हिम्मतसिंह राव ने भी विचार व्यक्त किये। आभार गढ़ी ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कोठिया ने व्यक्त किया। डॉ आशा मेहता राजकीय महाविद्यालय में हिंदी की विभागाध्यक्ष भी रही हैं।


यह भी पढ़ें :  श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिन भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now