डॉ. चतुर्वेदी डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र गौरव अवॉर्ड


सवाई माधोपुर 14 अप्रैल। वरिष्ठ भाजपा नेता, सेवा निवृत्त प्रोफेसर, साहित्यकार, समाजसेवी तथा राष्ट्रवादी विचारक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र गौरव अवॉर्ड – 2025 से सम्मानित किया गया है।
बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा द्वारा अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित किए गए एक समारोह में डॉ. चतुर्वेदी को संस्था के सचिव तिरवर नाथ, कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना देवी, विधिक सलाहकार डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट तथा मुख्य अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र गौरव अवॉर्ड – 2025 प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. चतुर्वेदी को अब तक भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 108 बार सम्मानित किया जा चुका है।


यह भी पढ़ें :  बेणेश्वर त्रिवेणी संगम से जल भरकर कावड़ यात्री पहुंचे कुशलगढ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now