डॉ. चतुर्वेदी ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से भेंट


सवाई माधोपुर 1 सितम्बर। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान 2 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे भाजपा सदस्यता अभियान के साथ ही अन्य अनेक विषयों पर संगठनात्मक चर्चा हुई। डॉ. चतुर्वेदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को विश्वास दिलाया कि भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया जायेगा।


यह भी पढ़ें :  राजीविका द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now