डॉ. गर्ग ने सोनपुरा-विजय नगर में जनता क्लिनिक किया शुभारंभ


डॉ. गर्ग ने सोनपुरा-विजय नगर में जनता क्लिनिक किया शुभारंभ

 नगर निगम के मेयर भी रहे मौजूद

भरतपुर 08 अक्टूबर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के वार्ड 14 के सोनपुरा-विजय नगर में शुरु की गई जनता क्लिनिक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार ने की। जनता क्लिनिक भवन का निर्माण नगर निगम द्वारा 14 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।
शुभारंभ के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुये डॉ. गर्ग ने कहा कि सोनपुरा-विजय नगर मौहल्ले में शुरु किये गये जनता क्लिनिक द्वारा क्षेत्रवासियों को अपने निवास के पास ही स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध होंगी। कम गंभीर वाले रोगी इस जनता क्लिनिक में उपचार करा सकते हैं। जहां निःशुल्क दवाईयां, जांच एवं टीकाकरण की व्यवस्था कराई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार ने कहा कि निगम द्वारा तीन जनता क्लिनिक भवनों का निर्माण कराया गया है। शहर में 10 जनता क्लिनिक खोली जानी हैं।
इस अवसर पर डॉ. गर्ग ने नगर निगम द्वारा क्षेत्र में निर्मित कराई गई 21 करोड 25 लाख रुपये लागत की 10 सडकों का लोकार्पण भी किया। प्रारंभ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने जनता क्लिनिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पार्षद देेवेन्द्र सिंह, शिवराज भोला, योगेन्द्र डागुर, अमित गौरावर, दीनदयाल जाटव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now