गंगापुर सिटी, 24 अप्रैल। पंकज शर्मा। गंगापुर सिटी के समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से डॉ. हेमन्त शर्मा को विप्र फाउण्डेशन जोन 1डी, राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं। यह नियुक्ति न केवल डॉ. शर्मा की योग्यता, समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, बल्कि सम्पूर्ण विप्र समाज के लिए गौरव का विषय है।
डॉ. शर्मा के नेतृत्व में विप्र फाउण्डेशन निश्चित ही सामाजिक उत्थान, शिक्षा, संस्कार एवं समरसता के नए आयाम स्थापित करेगा। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से जोन 1डी के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन की आशा की जा रही है।
गंगापुर सिटी ब्राह्मण समाज के समस्त प्रबुद्ध जनों ने इस नियुक्ति को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. शर्मा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से बालकृष्ण शर्मा, देवेंद्र पाठक, सुरेश शर्मा, दिलीप तिवाड़ी, शैलेन्द्र शर्मा, धनेश शर्मा, श्याम सेवा, गोपाल पार्थ, रमेश खादी, हनुमान द्विवेदी, अरविन्द दीक्षित, विष्णु गुरुजी, गोविंद पाराशर, राधारमण शर्मा, कमलेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, गोविंद दीक्षित, अंकुश शर्मा ,वी के शर्मा, गिरीश दीक्षित, डॉ वेणुगोपाल मिश्रा, रमेश तिवारी, सावित्री शर्मा, गिर्राज शर्मा, प्रवीण शर्मा, राधा दीक्षित, शारदा शर्मा, सूर्यप्रकाश, कीर्ति शर्मा, हरिओम शर्मा, निर्मल अमरगढ़िया, कृष्णानंद दीक्षित, पवन समाधियां, हर्ष गौतम, केशव गौत्तम, गोविंद पचौरी, वीरू बजाज, अविनाश शर्मा, मनमोहन दुबे तथा शिवचरण शर्मा सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि विप्र फाउण्डेशन एक वैश्विक संगठन है, जो समाजहित में अनेक प्रकल्पों का संचालन कर रहा है।
इस संस्था द्वारा अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति की प्रतिष्ठा की जानी है। साथ ही जयपुर में 60,000 वर्ग फीट क्षेत्र में ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। यह केंद्र विप्र समाज के युवाओं को शिक्षा, कौशल और नेतृत्व में सक्षम बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।