सवाई माधोपुर 7 मई। वरिष्ठ भाजपा नेता, सेवा निवृत्त प्रोफेसर, साहित्यकार, समाजसेवी, पर्यावरणविद तथा राष्ट्रवादी विचारक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को रवीन्द्र नाथ टैगोर गौरव सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा द्वारा टैगोर जयंती के अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी को संस्था के मुख्य अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा रवीन्द्र नाथ टैगोर गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. चतुर्वेदी को भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 111 बार सम्मानित किया जा चुका है। वे अब तक 65 बार रक्तदान कर चुके हैं तथा लगभग 1500 वृक्ष लगा चुके हैं।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।