ब्राम्हण समाज द्वारा डॉ राहुल कश्यप का किया स्वागत


डीग 20 अप्रैल|ब्रह्मचारी गली, पांडेय मौहल्ला निवासी डॉक्टर राहुल कश्यप(हाल निवास अमेरिका) ने डीग पहुंचे।
इस दौरान ब्राम्हण समाज के लोगों ने ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रमेश लवानियाँ के नेतृत्व में स्वागत किया।
ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष रमेश लवानिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज डीग को आप पर गर्व है जो आप विदेशी धरती पर ब्राह्मण समाज डीग के साथ साथ अपने क्षेत्र डीग तथा देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विधिक मंत्री एडवोकेट हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि आज उन्हें गौरवान्वित महसूस हो रहा है कि एडवोकेट चंद्रभान कश्यप के सुपुत्र डॉक्टर राहुल कश्यप डीग जैसी छोटी जगह से निकलकर विदेशों में डीग का नाम रोशन कर रहा है।
डॉक्टर राहुल कश्यप ने बताया कि वो अमेरिका में मेडिकल क्षेत्र में रिसर्च डायरेक्टर के रूप में कार्य करते हैं, भारत देश के बच्चे जो रिसर्च में आगे बढ़ना चाहते है उनकी मदद करते हैं। वो रिसर्च के क्षेत्र में 300 से अधिक पेपर्स लिख चुके हैं जो नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पब्लिश्ड हुए हैं।उन्होंने बताया कि जैसा कि ब्रह्मचारी परिवार का शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ाव रहा है। उसी को आगे बढ़ाते हुए वो एक डॉक्टर होने के साथ साथ रिसर्च की शिक्षा प्रदान करते हैं। इस मौके पर सतीश दुबे, विष्णु पहाड़ी वाले, राजेश शर्मा, बबलू राजोरिया, अशोक शुक्ला, संतोष ब्रह्मचारी, लक्ष्मण ब्रह्मचारी, नीरज शर्मा, कल्लू बिलोंदिया, सूर्यभान शास्त्री, राहुल शर्मा, हरिओम शर्मा स्टाम्प वेंडर, पार्षद राहुल लवानियाँ, पप्पू ब्रह्मचारी, सूरजभान ब्रह्मचारी, सौरभ कश्यप, रश्मिकांत किन्नू मौजूद थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now