डॉ. रमन लाल बने आयुष प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष बने


डॉ. रमन लाल बने आयुष प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष बने

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) केंद्र एवं राज्य सेवाओं में कार्यरत आरक्षित वर्ग के अधिकारियों के संगठन अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के विधान में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सयुंक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक समरिया ने डा. रमन लाल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नवीन ब्लाॅक आयुष चिकित्सालय गोविन्द गढ (अलवर) को आयुष प्रकोष्ठ राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जलदीप पथिक उप निदेशक आयुष विभाग से सेवानिवृत हो जाने से त्यागपत्र देकर कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। सयुंक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सामरिया ने आयुष प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष को 15 दिवस में नई कार्यकारिणी बनाने के निर्देश भी दिए हैं।


यह भी पढ़ें :  Sawai Madhopur :महंगाई राहत कैंपों में आमजन को निरन्तर मिल रही राहत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now