डाँ. संगम मिश्र ने यमुनानगर के मेजारोड़ एवं आसपास के गावों मे चलाया जनसम्पर्क अभियान


डाँ. संगम मिश्र ने यमुनानगर के मेजारोड़ एवं आसपास के गावों मे चलाया जनसम्पर्क अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का बज रहा डंका-डॉक्टर संगम मिश्र

प्रयागराज। महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपाईयो द्वारा यमुनानगर के विभिन्न क्षेत्रो में निरंतर घर-घर जाकर जन-जन से संपर्क करते हुए भाजपा के केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाते हुए संगठन के कार्यों को पूरा कर रहे है। इसी क्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता डाँ. संगम मिश्र के द्वारा संघ द्धारा आयोजित गुरू दक्षिणा कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के बाद शुक्रवार को मेजा रोड में व्यापारियों एवं ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क करते हुए सरकार के योजनाओ के पत्रक वितरित किए। डाँ. संगम मिश्र ने कहा हम सब भारतीयो के लिए गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विश्व मे भारत का डंका बज रहा है। भारत के शक्ति का लोहा चीन और पाकिस्तान भी मान चुका है। चाहे ढोकलाम का मुद्दा रहा हो या पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक का हो। अमेरिका मे भी भारत माता की जय घोष हो रहा और मोदी-मोदी चारों ओर गुंजायमान हो रहा है। संगम मिश्र ने नए भारत को महाशक्ति बनाने के लिए एक बार पुनः मोदी सरकार बनाने की अपील किया। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now