जन-जन को पौधारोपण अभियान से ग्रामीणों को जागरूक कर रही डॉक्टर संगम मिश्र की टीम
प्रयागराज। पर्यावरण को संरक्षित करने के संकल्प के साथ जन-जन को “पौधा-रोपण” अभियान से जोड़ने एवं जनजागरण के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाज सेवी डॉ. संगम मिश्रा की टीम गांव-गांव पहुंच कर पौधारोपण हेतू पौधे वितरण कर अभियान से आमनागरिको जोड़ रहे हैं। सेंट्रल एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक एस.के. तिवारी,विश्व हिंदू परिषद के शंकर देव त्रिपाठी आदि ने पौधें लगाओं और पेड़ बचाओ के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण का संरक्षण के लिए कोरांव बड़ोखर के कुर्की सेक्टर में पौधा रोपित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम को धार दे रहें हैं। इस पौधारोपण अभियान और पौधा वितरण कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामीणों की सहभागिता रही। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा नेता दिलीप शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक अमरेश मिश्रा, शक्ति केंद्र के संयोजक महेश सोनी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।