रोटरी क्लब ऑफ अलवर ने समाज सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित।
गंगापुर सिटी | पंकज शर्मा | डॉ. सरोज मीना को मिला Vocational Service Excellence Award 2026-27 के तहत अलवर में आयोजित एक भव्य समारोह में बी.एस.आर. राजकीय कला महाविद्यालय की आचार्य (संस्कृत) डॉ. सरोज मीना को समाज सेवा, युवा एवं महिला सशक्तिकरण, शिक्षा तथा युवा सेवा (Youth Service) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “Vocational Service Excellence Award 2026-27” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान होटल प्राइड प्रीमियर, सरिस्का रोड में आयोजित रोटरी क्लब ऑफ अलवर के समारोह में प्रदान किया गया। समारोह के दौरान डॉ. सरोज मीना को प्रशस्ति-पत्र, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता तथा समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए प्रदान किया गया।
भव्य समारोह में कई विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत रहे, जबकि आईटीबीपी के डीआईजी संजय कुमार कोठारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रदीप पाराशर ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में तथा असिस्टेंट गवर्नर दीपक कच्छा ने इंडक्शन ऑफिसर के रूप में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों को शपथ दिलाई।
समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नीलू जैन ने अध्यक्ष, बीटी अग्रवाल ने सचिव तथा सीए एस.एन. भार्गव ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।
शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं डॉ. सरोज मीना
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सरोज मीना लंबे समय से शिक्षा, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
उनके नेतृत्व में अनेक सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों एवं युवाओं को लाभ मिला है और उन्हें समाज के प्रति सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व के लिए प्रेरित किया गया है।
सम्मान को बताया नई प्रेरणा
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सरोज मीना ने रोटरी क्लब ऑफ अलवर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्र सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देकर ही विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प भी दोहराया।
शिक्षा जगत ने दी शुभकामनाएं
डॉ. सरोज मीना की इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़े अधिकारियों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने इसे अलवर जिले तथा शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।