तालाब में मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में डूबने से युवक समाया काल के गाल में
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नारीबारी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया गांव के धोबिया तालाब में डूबने से अमन 28 वर्ष निवासी कोहडिया की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक मछली मारने तालाब पर गया हुआ था मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से मौके पर मौत हो गई घटना रविवार 3 बजे दिन की है। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर तत्काल पहुंची नारीबारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।